{"_id":"581228ad4f1c1b975ebc1bc4","slug":"dhanteras-today-20-to-25-per-cent-growth-in-the-auto-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज : ऑटो सेक्टर में 20 से 25 प्रतिशत तक उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज : ऑटो सेक्टर में 20 से 25 प्रतिशत तक उछाल
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। शहर के पुराने बाजारों को स्वदेशी लाइटाें और झालराें से सजाया गया है। इस बार ऑटो सेक्टर में खूब उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
डीलरों की मानें तो धनतेरस और उसके दो दिन बाद दिवाली पर करीब 3000 हजार से ज्यादा नए टू व्हीलर सड़काें पर नजर आएंगे। यही हाल कारों का भी है। मारुति और हुंडई की कारों की रिकार्ड बुकिंग हुई है। सराफा बाजार के साथ ही बर्तन बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
धनतेरस से दिवाली तक का समय व्यापारियों के लिए खास होता है। इस दौरान बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री होती है। खरीददार भी अपने बजट के मुताबिक मिठाइयां, टू व फोर व्हीलर, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन आदि खरीदते हैं।
विज्ञापन
शहर का पुराना बाजार यानी घंटाघर, सिहानी गेट बाजार, दिल्ली गेट, तुराबनगर, डासना गेट, अंबेडकर रोड आदि बाजारों में दुकान और शोरूम को खूबसूरती से सजाया गया है। विक्रेताओं को भी उम्मीद है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कारोबार अच्छा ही होगा।
ऑटो सेक्टर
फोर व्हीलर : ऑटो सेक्टर में इस बार 20 से 25 प्रतिशत तक उछाल है। धनतेरस और दिवाली पर रिकार्ड बुकिंग है। रोहन मोटर्स के जीएम सेल्स शिवदत्त कुमार का कहना है अकेले धनतेरस पर ही 125 कारों की बुकिंग है जबकि दिवाली तक यह संख्या बढ़कर 150 के आसपास पहुंच जाएगी।
उम्मीद है कि जिले में मारुति की करीब 500 गाड़ियां सेल होंगी। साहिबाबाद स्थित एमआर हुंडई के वाइस प्रेसीडेंट डीकेभंडारी ने बताया कि धनतेरस पर 50 गाड़ियाें की बुकिंग है। ग्राहक अभी आ रहे हैं।
टू व्हीलर: धनतेरस पर टू व्हीलर की भी खूब डिमांड है। ग्लोब हीरो के जीएम मनोज रावत ने बताया कि धनतेरस और दिवाली पर करीब 800 बाइक की बुकिंग है। जिले के दोनों हीरो कंपनियों के शोरूम से करीब 1500 बाइक व स्कूटी की सेल होने की उम्मीद है।
जीएस टीवीएस शोरूम के ओनर प्रमोद गर्ग ने बताया कि इस धनतेरस पर अकेले टीवीएस कंपनी की ही 55 प्रतिशत ग्रोथ है। 650 बाइक व स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है।
बर्तन कारोबार:
धनतेरस पर बर्तन कारोबार भी चमकेगा। मार्केट में कई नए-नए डिजाइन के बर्तन आए हैं। बर्तन व्यापारी रूपेश बंसल ने बताया कि चाइनीज बर्तन बिल्कुल भी नहीं हैं। विशेष रूप से कुकर के नए डिजाइन आए हैं। इसके अलावा साउथ इंडियन डिश के लिए स्टील के बर्तनों की भी भरमार है।
उम्मीद है कि पिछले वर्ष के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत कारोबार बढ़ेगा। डासना गेट स्थित बर्तन कारोबारी गौरव गर्ग के अनुसार धनतेरस पर ग्राहकों की पसंद के अनुसार ही स्टील, तांबा और पीतल के बेहतरीन और नए आइटम इस बार बाजार में उपलब्ध हैं।
सराफा बाजार
दिवाली और धनतेरस के चलते इस बार सराफा कारोबार भी उछाल पर है। चौपला बाजार स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के ओनर अनिल गर्ग ने बताया कि उम्मीद है कि कारोबार में 5 से 8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। अधिकतर लोग चांदी के सिक्के ही ले रहे हैं।
दिवाली की खरीदारी जोरों पर
दिवाली में अब बस दो दिन बचे हैं। ऐसे में बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। शहर के लगभग सभी प्रमुख बाजार रंगबिरंगे झालरों, सजावटी फूलों और तरह-तरह के सजावटी सामानों से बाजार पटे हुए हैं।
बृहस्पतिवार को चादर, कुशन-सोफा कवर सहित दिये और कैंडल की जमकर खरीदारी हुई। तुराब नगर, चौपला, घंटाघर, शास्त्रीनगर आदि बाजारों में महिलाएं बड़ी संख्या में खरीददारी के लिए निकलीं।
तुराबनगर मार्केट में टेराकोटा के गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति सहित सजावट के आइटम सबसे अधिक बिक रहे हैं। तुराब नगर बाजार स्थित पूजा हैंडीक्राफ्ट के संचालक अनुज गोयल ने बताया कि गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कलकत्ता के सजावटी आइटम्स की मांग में तेजी आई है।
5 रुपये प्रति स्टिक से लेकर 25 रुपये प्रति स्टिक वाले आर्टिफिशयल फूलों, 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक बंदनवार, 50 से 100 रुपये प्रति प्लास्टिक के फूलों की लड़ी, फ्लावर वास आदि की बिक्री हो रही है।
दीपावली के दिन घर को बंदनवार आदि से सजाने के साथ ही घरों में लोग रंगोली जरूर बनाते हैं। इसके लिए कागज के रंगोली के साथ ही रेडीमेड सांचे भी मार्केट में उपलब्ध हैं।