फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Despite the heavy rain arrived young to donate blood

भारी बारिश के बावजूद रक्तदान करने पहुंचे युवा

Mon, 04 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Despite the heavy rain arrived young to donate blood
सीएचसी प्रभारी व बसपा नेता ने किया शिविर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

मुरादनगर। अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान के तहत दुहाई गांव में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा.सूर्यांशु ओझा समेत 36 युवकों और एक महिला ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में दुहाई नवयुवक समिति का भी सहयोग रहा।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में डा.सूर्यांशु ओझा और बसपा के वरिष्ठ नेता केडी त्यागी ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। बसपा नेता के आवास पर आयोजित शिविर में भारी बारिश के बीच भी युवा ब्लड डोनेट करने आते रहे। युवाओं में रक्तदान के प्रति खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन


बंहैटा से आए योगेश, सुभाष और उनके साथ मिथलेश देवी (51) ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डा. संदीप पंवार, डा. विनोद कुमार, डा. आसिफ, ललीत कुमार, योगेंद्र कुमार, विकास कुमार, विपुल कुमार, संगीता और ग्रामीणों की ओर से अमित त्यागी, अजय शर्मा, विक्की त्यागी, योगेंद्र चौधरी, प्रदीप शर्मा, अंकित, वरूण, पिंकू, निश्चल आदि का शिविर को सफल बनाने में सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed