फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deputy Labour Commissioner employee tampering

उपश्रमायुक्त कार्यालय में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़

Sun, 26 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Deputy Labour Commissioner employee tampering
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

उपश्रमायुक्त कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने साथी कर्मचारी और एक अधिकारी के रिश्तेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि घटना सीसीटीवी में कैद है।

विज्ञापन


13 दिन से वह थाने के चक्कर लगा रही हैं, पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है। इस संबंध में महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग, डीएम, एसएसपी और श्रम विभाग के हेड ऑफिस (कानपुर) को फैक्स के जरिए शिकायत भेजी है।
विज्ञापन



महिला ने बताया कि वह गोविंदपुरम में रहती हैं। 20 वर्ष से उपश्रमायुक्त कार्यालय में कार्यरत हैं। 11 मई को वह ऑफि स में थी, इसी दौरान साथी कर्मचारी और एक अधिकारी के रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर अभद्रता की और उसे कमरे में बंद करके भाग गए। परेशान होकर अपनी महिला मित्र को फोन कॉल करके बुलाया तब वह ऑफिस से बाहर निकल सकीं। मामले की शिकायत कंट्रोल रूम में की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।


इस मामले में अधिकारियों से भी कार्रवाई के लिए कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएचओ सिहानी गेट का कहना है कि मामला बुधवार को ही संज्ञान में आया है। ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है, जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने यह भी बताया कि साथी कर्मचारी से उनका वर्ष 2008 में भी विवाद हुआ था, मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed