फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demonstrated on the collectorate of EVM fault

ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 14 Mar 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated on the collectorate of EVM fault
ईवीएम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। विधानसभा चुनावों के लिए प्रयोग में लाई गईं ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इससे पहले लोगों ने शहर के प्रमुख बाजारों में जुलूस निकालकर विरोध भी जताया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा है। इसमें ईवीएम की गड़बड़ी की जांच कराने और जांच पूरी होने तक विधानसभा परिणामों पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत लेकर लोग नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद वह जुलूस के रूप में शहर के प्रमुख इलाकों और बाजारों से गुजरे। दोपहर को प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे महेंद्र कुमार ने कहा कि वह किसी पार्टी से जुड़े नहीं हैं, जिस प्रकार से चुनाव के परिणाम आए हैं, उससे साफ पता चलता है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। भाजपा ने ईवीएम को अपने इशारे चलाकर घोटाला किया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है कि किस प्रकार से ईवीएम के माध्यम से आसानी से घोटाले को अंजाम दिया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम अपना एक ज्ञापन एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल और एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा।


इसमें मुख्य रूप से ईवीएम की जांच कराने और जांच पूरी होने तक चुनाव परिणाम पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों में प्र्रणवीर सिंह व्यास, चेतन बोध, नरेंद्र कुमार, नवीन गौतम, सुमित, मदन पाल गौतम, सुनील शर्मा, राघव वर्मा, काजम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed