फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demanded recovery from bus operator by pretending to be BJP worker and journalist, report filed

Ghaziabad News: बस संचालक से भाजपा कार्यकर्ता और पत्रकार बताकर मांगी वसूली, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demanded recovery from bus operator by pretending to be BJP worker and journalist, report filed
साहिबाबाद। अप्सरा बॉर्डर पर बस संचालक आरिफ को भाजपा कार्यकर्ता और पत्रकार बताकर गिरोह के चार लोगों ने 15 हजार रुपये की वसूली मांगी है। मासिक पैसे नहीं देने पर सड़क पर बस नहीं चलने देने की धमकी दी है। डीसीपी को शिकायत देने के बाद साहिबाबाद कोतवाली में गिरोह पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। चिकंबरपुर निवासी आरिफ का कहना है कि अप्सरा बॉर्डर पर उनका बस संचालन का ऑफिस है। 27 सितंबर की रात 9 बजे इरशाद नाम के युवक ने कॉल पर खुद को पत्रकार बताया। उसने सड़क पर बस चलाने की एवज में 10 से 15 हजार रुपये की वसूली मांगी। उसके बाद शान मोहम्मद, हासिम ने भी कॉल पर खुद को पत्रकार बताया और उन्हें पांच से सात हजार रुपये महीने की वसूली मांगी। अगले दिन आरिफ नाम के युवक ने भाजपा का कार्यकर्ता बताकर महीने में दो हजार रुपये वसूली देने के लिए धमकी दी। संचालक को सभी ने अलग-अलग कॉल कर पैसे नहीं देने पर बसों का आरटीओ से बंद कराने की धमकी दी। इन लोगाें की धमकी और वसूली मांगने से परेशान होकर संचालक ने पिछले दिनों डीसीपी ट्रांस हिंडन से मुलाकात की। अधिकारी को लिखित शिकायत के साथ चारों के खिलाफ सबूत भी दिखाए। डीसीपी ने तत्काल शिकायत का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए। जांच के बाद साहिबाबाद कोतवाली में इरशाद, शान मोहम्मद, हासिम और आरिफ पर वसूली मांगने और धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed