Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand to reschedule pre-board examinations

Ghaziabad News: प्री-बोर्ड परीक्षाओं को दूसरी तारीख पर कराने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demand to reschedule pre-board examinations
साहिबाबाद। छठ महापर्व के समापन दिवस पर सोमवार को सुबह का अर्घ्य और स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा से बच्चों और उनके अभिभावकों की परेशानी बढ़ सकती है। इसको देखते हुए पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति के अध्यक्ष अशोक साह ने बृहस्पतिवार को सदस्यों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें 16 नवंबर को प्रस्तावित प्री-बोर्ड परीक्षा को दूसरी तारीख पर कराने की मांग की। समिति का कहना है कि जिन परिवारों में छठ पूजा हो रही है, उनके बच्चे और अभिभावक सुबह के अर्घ्य और परीक्षा के चलते असुविधा का सामना कर सकते हैं। ऐसे में परीक्षा की तारीख बदलने से उन्हें राहत मिलेगी। इसके साथ ही समिति की महिलाओं ने छठ महापर्व की शुरुआत पौधरोपण के साथ करने की इच्छा जताई और जिलाधिकारी से कार्यक्रम में शामिल होकर पौधा लगाने का अनुरोध किया। इस मौके पर उषा पांडे, बीना गुप्ता, पूनम सिंह, मंजू सिंह और प्रियंका श्रीवास्तव मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed