फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand to free the girl from Changur Baba gang

Ghaziabad News: छांगुर बाबा गिरोह से युवती को छुड़वाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demand to free the girl from Changur Baba gang
गाजियाबाद।
विज्ञापन

नेपाल की सीमा से सटे जनपद बलरामपुर में हिंदू युवतियों का धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा और अख्तर सिद्दीकी की करतूत सुर्खियों में है। गाजियाबाद के कविनगर में रहने वाली महिला ने भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में अपनी छोटी बहन को छांगुर बाबा गिरोह से छुड़वाने की मांग की है।
कविनगर के गोविंदपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय छोटी बहन नोएडा के गौर सिटी द्वितीय एवेन्यू में वर्ष 2019 में एयर होस्टेस की तैयारी कर रही थी। वहां उसकी मुलाकात छांगुर बाबा के गिरोह के सदस्य व्यायाम प्रशिक्षक बदर अख्तर सिद्दीकी से हुई। बदर सिद्दीकी ने उनकी बहन को प्रेमजाल में फंसाया और सनातन धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। विरोध पर बहन से मारपीट भी की। छात्रा ने बदर सिद्दीकी की शिकायत अपने पिता से की। पिता उसे नोएडा से अपने घर गांव थाना सरूरपुर जनपद मेरठ ले गए। दो जुलाई 2019 को बदर सिद्दीकी कार से दो अन्य साथियों के साथ गांव पहुंचा और उनकी बहन का अपहरण कर ले गया।
विज्ञापन

उनके पिता ने सरूरपुर थाने में बदर सिद्दीकी के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस आज तक उनकी बहन को बरामद नहीं कर पाई है। आरोप है कि बदर सिद्दीकी हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर छांगुर बाबा से धर्मांतरण कराता है। पीएम और सीएम को भेजे पत्र में महिला ने अपहृत बहन का धर्मांतरण कराने की आशंका जताई है। साथ ही विदेशों में बेचने का भी आरोप लगाकर बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की हालत में मिली थी छात्रा

महिला ने बताया कि उनकी बहन पर छांगुर बाबा और बदर अख्तर सिद्दीकी जादू टोना करते थे। विरोध करने पर उसे नशीला पदार्थ सुंघाया जाता और मारपीट कर बंधक बनाया जाता था। यह जानकारी अपहरण से पहले उनकी बहन ने दी थी। 29 जून 2019 को जब उनकी बहन का रोते-बिलखते फोन आया तो उनके पिता नोएडा पहुंचे। खोजबीन करने पर छात्रा उन्हें नशे की हालत में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर मिली। पिता जब उसे लेकर घर लौटने लगे तो इसकी भनक लगते ही बदर अख्तर कार से मौके पर पहुंचा और छात्रा को पत्नी बताकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों के विरोध पर बेटी को पिता के साथ भेज दिया था।
मेरठ का रहने वाला है बदर सिद्दीकी

महिला ने बताया कि बदर सिद्दीकी मूल रूप से किदवई नगर इस्लामाबाद जनपद मेरठ का निवासी है। नोएडा में बदर एक जिम ट्रेनर की नौकरी करता था। वहां उसने उनकी बहन को प्रेमजाल में फंसाया। बताया कि छात्रा के अपहरण के बाद सोशल मीडिया और अखबारों से पता चला कि बदर सिद्दीकी अपना नाम सैम, आरव और समीर अरोड़ा आदि बताकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराता है।


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है, युवती के अपहरण का मामला मेरठ से जुड़ा है। अपहृत युवती या उसके परिजनों ने जिले के किसी भी थाने में कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed