{"_id":"6a4eb215e14497596c0b048c","slug":"delivery-boy-arrested-for-stealing-20-mobile-phones-from-courier-company-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21086-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोरियर कंपनी से 20 मोबाइल फोन चोरी के आरोपी डिलीवरी बॉय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोरियर कंपनी से 20 मोबाइल फोन चोरी के आरोपी डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित कोरियर कंपनी के वेयरहाउस से 20 मोबाइल फोन चोरी के आरोप में पुलिस ने डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोपी हापुड़ की रेलवे कॉलोनी निवासी अनुज कश्यप से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। वहीं, दूसरा आरोपी वाहन चालक अभी भागा हुआ है और उसी के पास 18 मोबाइल फोन है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि नंदग्राम निवासी मनोज गोस्वामी ने वेयरहाउस से 20 मोबाइल फोन चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वेयरहाउस कर्मचारी ही गोदाम से मोबाइल का बॉक्स चुराते दिखाई दिए। पुलिस आरोपी की तलाश में हापुड़ पहुंची और अनुज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह कोरियर कंपनी के वेयरहाउस में 7-8 माह से काम कर रहा है। आर्थिक तंगी के कारण वेयरहाउस के वाहन चालक के साथ मिलकर चोरी की साजिश की। सात जुलाई को दोनों ने 20 मोबाइल फोन बॉक्स चोरी कर लिया। उसने अपने पास दो ही मोबाइल फोन रखें और उन्हें वह बेचने जा रहा था। बाकी 18 मोबाइल फोन दूसरे आरोपी के पास हैं। एसीपी ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।