फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi riots 2020 case police gets information that in a loni house bomb blast was planned when police investigate find another truth

दिल्ली दंगा मामला: पुलिस को मिली सूचना- लोनी के एक घर में बनी थी बम धमाके की योजना, पड़ताल में कुछ और ही निकला सच

Wed, 11 Aug 2021 10:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Aug 2021 10:43 AM IST
सार

दिल्ली स्पेशल सेल के आईएनएसपी विनय पाल ने लोनी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सूत्र इनपुट के माध्यम से जानकारी हुई कि फरवरी 2020 दिल्ली दंगे में अंसार निवासी कर्दमपुरी दिल्ली शामिल था।

विज्ञापन
Delhi riots 2020 case police gets information that in a loni house bomb blast was planned when police investigate find another truth
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी 2020 दिल्ली दंगे में बम धमाका करने की योजना बनाने का आरोप लगाते हुए एक आरोपी ने दिल्ली स्पेशल सेल को झूठी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व लोनी के अमन गार्डन कॉलोनी में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को संदिग्ध सामान बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस को झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ लोनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


 लोनी पुलिस ने संदिग्ध सामान को लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। दिल्ली स्पेशल सेल के आईएनएसपी विनय पाल ने लोनी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सूत्र इनपुट के माध्यम से जानकारी हुई कि फरवरी 2020 दिल्ली दंगे में अंसार निवासी कर्दमपुरी दिल्ली शामिल था।
विज्ञापन


अंसार और उनके बेटे इमरान ने दंगों के दौरान बम धमाके की तैयारी की थी। कर्दमपुरी इलाके में दंगा भड़काने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। जांच में पाया गया कि अंसार लोनी के विजय नगर कॉलोनी अमन गार्डन में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली स्पेशल सेल ने लोनी में अंसार के घर बम निरोधक दस्ता लेकर छापा मारा और अंसार के परिवार के अन्य सदस्यों को दिल्ली ले गए। इस दौरान घर की तलाशी ली गई। पुलिस को घर से कुछ संदिग्ध सामान मिला।

अंसार से पूछताछ में पुलिस को मिली सूचना के अनुसार कुछ नहीं मिला। जांच में पाया गया कि अंसार की सूचना देने वाले अमन गार्डन निवासी मुजम्मिल अल्वी ने पारिवारिक रंजिश के चलते उन्हें झूठा फंसाया है। वहीं अंसार के घर से मिले संदिग्ध सामान मुजम्मिल अल्वी द्वारा रखने का शक पुलिस को हुआ। इसके बाद पुलिस ने अंसार और उसके परिवार को छोड़ दिया।


लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि लोनी पुलिस ने दिल्ली मालखाने में रखे संदिग्ध सामान को लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। मामले में मुजम्मिल अल्वी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 4, 5, 286 और 336 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed