{"_id":"6a061fc2bb5376a8b1004418","slug":"delhi-ncr-vehicle-theft-gang-busted-three-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-885844-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-एनसीआर के वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-एनसीआर के वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन पकड़े
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है, जबकि उसके दो साथियों ने उसी दौरान पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। गिरोह की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक और कलपुर्जे बरामद किए गए हैं।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि बुधवार देर रात नंदग्राम पुलिस रोटरी गोल चक्कर पर वाहन चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए तीन संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार संदिग्ध भागने लगे और टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। जबकि उसके दो साथियों की घेराबंदी की तो उन्होंने अपने हाथ खड़े करके सर्मपण कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम अनिल कुमार (25) निवासी ग्राम अटोर नंगला हाल निवासी गोविंदपुरम थाना मधुबन बापूधाम व उसके साथियों ने मोहित उर्फ रोहित उर्फ तीतर उर्फ तन्नी (25) निवासी कृष्णा नगर थाना नंदग्राम और सत्यप्रकाश उर्फ सत्या निवासी मंगल बाजार कृष्णा नगर थाना नंदग्राम बताए हैं। घायल अनिल कुमार पर 19, मोहित पर सात और सत्या के खिलाफ पांच केस दर्ज हैं। गिरोह की निशानदेही पर हिंडन विहार से चोरी की नौ बाइक, एक बाइक के कलपुर्जे, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच देते थे बाइक
एसीपी नंदग्राम ने बताया कि गिरोह दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से बाइक चोरी कर हिंडन विहार स्थित खाली मैदान की झाड़ियों में छिपा देते थे। इसके बाद वह फर्जी दस्तावेज, नंबर प्लेट आदि बनाकर ग्राहक को तलाशते थे और सस्ते दामों में बाइकों को बेच देते थे। कई बार बाइक के कलपुर्जे निकालकर कबाड़ियों को बेचते देते थे। अब जांच की जा रही है कि आरोपी फर्जी कागजात किन लोगों के साथ मिलकर बना रहे थे।