फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi-Meerut travel becomes cheaper, now you will have to pay half the fare

Ghaziabad News: दिल्ली मेरठ की आवाजाही हुई सस्ती, अब आधा देना होगा किराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut travel becomes cheaper, now you will have to pay half the fare
गाजियाबाद। पैसेंजर ट्रेन में दिल्ली व मेरठ आने जाने के लिए अब यात्रियों को पहले से आधा किराया देना होगा। कोरोना काल में बढाए गए किराये को वापस लेते हुए रेलवे प्रबंधन ने अब 20 रुपये किराया कर दिया है। इतना ही नहीं, दिल्ली गाजियाबाद से सहारनपुर और सहारनपुर से दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर का किराया भी यात्रियों को पहले से आधा चुकाना होगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा दैनिक यात्रियों को होगा। हालांकि, कई यात्रियों का आरोप है कि मोदीनगर, मुरादनगर, नए गाजियाबाद स्टेशन पर सिस्टम अपडेट न होने की वजह से कई काउंटर पर उनको पुराने आदेश के तहत की टिकट दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कालका दिल्ली, हरिद्वार दिल्ली, मेरठ गाजियाबाद, मेरठ कैंट श्री गंगानगर, दिल्ली सहारनपुर मेमू, दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर, शालीमार आदि ट्रेनों का लोकल किराया कोरोना काल में बढ़ा दिया गया था। दिल्ली से मेरठ के 40 रुपये लगते थे, जिसको दैनिक यात्री लगातार घटाने की मांग कर रहे थे। रेलवे ने पिछले दिनों न्यूनतम किराया भी 20 से घटाकर दस रुपये कर दिया था, जिससे कम दूरी तय करने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा हुआ।
विज्ञापन

दैनिक यात्री रविंंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के ऐसे लोग जो नौकरी करने के लिए रोजाना पैसेंजर ट्रेन में सफर करते हैं, उनके लिए यह सबसे बड़ी राहत है। मोनू कटारिया ने बताया कि भले ही शनिवार से सिस्टम अपडेट कर किराया कम करने की बात की जा रही है, लेकिन रेलवे के कई काउंटर पर अभी भी पुरानी दरों से ही किराया वसूला जा रहा है। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि सिस्टम अपडेट न होने की वजह से कहीं कहीं यह समस्या आ सकती है। इस संबंध में तकनीकी टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed