{"_id":"6a2c026bebd9764f2d006d2a","slug":"delhi-meerut-road-out-of-control-auto-rickshaw-overturned-after-colliding-with-truck-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली-मेरठ रोड पर बेकाबू ऑटो सड़क पर पलटा, सवारियां दबीं और मच गई चीख-पुकार; राहगीरों ने सबको निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली-मेरठ रोड पर बेकाबू ऑटो सड़क पर पलटा, सवारियां दबीं और मच गई चीख-पुकार; राहगीरों ने सबको निकाला बाहर
Fri, 12 Jun 2026 06:30 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, मोदीनगर
माई सिटी रिपोर्टर, मोदीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:30 PM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर में आज एक सड़क हादसा सामने आया। जहां एक बेकाबू ऑटो ट्रक से टकराकर पलटा गया। हादसे में बच्ची समेत समेत छह घायल हो गए। हादसा शुक्रवार दोपहर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी कॉलोनी के सामने हुआ।
विज्ञापन
बेकाबू ऑटो ट्रक से टकराकर पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी कॉलोनी गेट के समीप शुक्रवार दोपहर एक बेकाबू ऑटो ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो सवार छह सवारी घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सवारियों ने ऑटो चालक के नशे में होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जनपद मेरठ स्थित नूरनगर कॉलोनी निवासी इमरान ऑटो चालक है। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर वह मेरठ से सवारी लेकर मोदीनगर आ रहा था। ऑटो सवार मेरठ के नूरनगर निवासी महिला यात्री साजमा और गुलिंस्ता ने बताया कि ऑटो चालक नशे में था और वह खतरनाक तरीके से ऑटो दौड़ा रहा था। जैसे वह गोविंदपुरी स्थित हरमुखपुर कॉलोनी गेट के समीप पहुंचे तभी ऑटो बेकाबू होकर सीमेंट के बोरों से भरे ट्रक से टकरा गया और अनिंयत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
सवारी ऑटो के नीचे दब गई। लोगों ने किसी तरह ऑटो को सीधा कर नीचे दबी सवारियों को निकाला। हादसे में ऑटो सवार साजमा,गुलिस्ता व उनकी डेढ़ साल की बेटी मिरहा निवासी नूरनगर मेरठ और मोहम्मद सोहेल निवासी सिवालखास व ज्योति और लता निवासी गांव सीकरी कलां मोदीनगर घायल हो गई है।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। मिरहा व सजमा को गंभीर चोटें आई उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। चालक ट्रक समेत वहां से फरार हो गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।