{"_id":"6910f9d6c30d70e2d50cb122","slug":"delhi-meerut-road-blocked-due-to-flyover-construction-work-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107710-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्य के कारण नगर में आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को एक बार फिर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। रविवार को दिनभर दिल्ली-मेरठ मार्ग और हापुड़ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण लोगों को भारी परेशान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपले पर जाम के कारण हजारों वाहनों के पहिए थम गए। कुछ ही देर में वाहनों की कतार अंबर सिनेमा तक पहुंच गई। यू-टर्न पर जाम होने के कारण मेरठ की तरफ जाने वाली साइड में भी जाम लगना शुरू हो गया। आरओबी निर्माण कार्य के कारण हापुड़ मार्ग को वन-वे किया हुआ है। इससे हापुड़ मार्ग पर भी जाम लग गया। डग्गामार वाहन सवारियों को गांव गदाना के पास ही उतारकर रफूचक्कर हो गए इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। महिलाओं और रोगियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रिक्शा चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।