फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi-Meerut Expressway toll rates released, recovery will be done from April 1

जेब पर बोझ: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की टोल दरें जारी, दिल्ली से मेरठ तक के देने होंगे 155 रुपये, एक अप्रैल से होगी वसूली

Sat, 26 Mar 2022 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Mar 2022 10:38 AM IST
सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की टोल दरें जारी हो गई हैं। एक अप्रैल से  वसूली होगी। एनएचएआई की ओर से बीते साल तय की गई टोल दरों से 10 से 15 फीसदी की वृद्धि की गई है। अथॉरिटी की ओर से जारी दरों में सराय काले खां से मेरठ के काशी टोल तक यात्रियों को 155 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway toll rates released, recovery will be done from April 1
Delhi-Meerut Expressway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरने वालों को एक अप्रैल से टोल देना होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी केबाद एनएचएआई ने टोल दरें जारी कर दी हैं। एनएचएआई की ओर से बीते साल तय की गई टोल दरों से 10 से 15 फीसदी की वृद्धि की गई है। टोल दरें जारी होने के बाद शुल्क वसूली के लिए निजी कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है। एक अप्रैल से 30 हजार से ज्यादा वाहन चालकों की जेब ढीली होगी।
विज्ञापन

 
मेरठ से डासना उतरने पर बूथ पर करना होगा भुगतान
दिल्ली से डासना तक सफर करने पर टोल नहीं देना होगा। दिल्ली से सीधे मेरठ जाने वाले वाहनों को पूरे मार्ग का टोल चुकाना पड़ेगा। वहीं, मेरठ से डासना पर उतरने वाले वाहन चालकों को टोल बूथ पर मैनुअल भुगतान करना होगा। उससे आगे जाने पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) के जरिए टोल कट जाएगा। 
विज्ञापन


एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने बीते साल ही दरों में 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी की बात कही थी। अथॉरिटी की ओर से जारी दरों में सराय काले खां से मेरठ के काशी टोल तक यात्रियों को 155 रुपये देने होंगे। एनएचएआई ने सराय काले खां से डासना के बीच टोल बूथ नहीं बनाए गए हैं। यहां ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर के जरिए फास्ट टैग से शुल्क कट जाएगा। डासना से काशी टोल प्लाजा तक टोल वसूली के लिए बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चिपियाना आरओबी अधूरा, डासना तक नहीं लगेगा टोल
एनएचएआई ने दिल्ली से डासना के बीच चिपियाना आरओबी का निर्माण अधूरा होने की वजह से टोल वसूली में रियायत दी गई है। दिल्ली से अगर कोई वाहन डासना तक आएगा तो उसे टोल नहीं देना होगा। यह वाहन दिल्ली से चलकर अगर मेरठ तक जाएगा तो फिर यह रियायत खत्म हो जाएगी और उसे पूरे मार्ग का टोल देना होगा। चिपियाना आरओबी का निर्माण पूरा हो जाने के बाद फिर दोनों साइड से पूरा टोल देना पड़ेगा। एनएचएआई अप्रैल माह के अंत तम इस आरओबी का निर्माण पूरा कर लेगा।
 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से लागू होंगे टोल दरें

मेरठ से सराय काले खां इंदिरापुरम डूंडाहेड़ा डासना सिकरोड भोजपुर
कार व छोटे वाहन 155 105 85 70 50 25
हल्के वाणिज्यिक वाहन   245 165 135 110 80 40
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 520 350 280 230 175 80


 
सराय काले खां से रसूलपुर भोजपुर काशी टोल मेरठ
कार व अन्य छोटे वाहन 100 130 155
हल्के वाणिज्यिक वाहन 165 210 245
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 345 435 520

             
इंदिरापुरम से रसूलपुर भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 55 80 105
हल्के वाणिज्यिक वाहन 85 130 165
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 180 270 350

डूंडाहेड़ा से रसूलपुर भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 30 60 85
हल्के वाणिज्यिक वाहन 50 95 135
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 110 200 280

डासना से रसूलपुर भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 20 45 70
हल्के वाणिज्यिक वाहन 30 70 110
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 60 150 230

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद टोल दरें जारी कर दी गई हैं। एक अप्रैल से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) के जरिए फास्ट टैग से निर्धारित टोल शुल्क कट जाएगा।
- अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed