फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi meerut expressway to start from 25th march 

अभी और करना होगा इंतजार, अब 25 मार्च तक तैयार होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

Sat, 20 Feb 2021 10:27 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 20 Feb 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi meerut expressway to start from 25th march 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के खुलने का अभी और इंतजार करना होगा। एक्सप्रेसवे अब पांच नहीं बल्कि 25 मार्च तक तैयार होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने प्रोजेक्ट को पूरा करने की अंतिम समय-सीमा को फिर से बढ़ा दिया है। दूसरी और चौथे चरण के कई हिस्सों में काम अभी तक जारी है जिसे देखते हुए समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


उधर, दूसरे चरण में अंतिम रूप से एक्सप्रेसवे तैयार होने में फरवरी 2022 तक का वक्त लगेगा। हालांकि 50 मीटर के एक हिस्से को छोड़कर बाकी पूरा एक्सप्रेसवे मार्च के अंतिम समय तक पूरा कर लिया जाएगा। एक्सप्रेसवे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की भी नजर है। 
विज्ञापन


जल्द ही प्रधानमंत्री पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा करने जा रहे हैं। ऐसे में दिन रात काम चल रहा है लेकिन उसके बाद भी तय समय पर काम पूरा नहीं होना मुश्किल है। खासकर दूसरे चरण में एबीईएस कट से वेव सिटी के मुख्य गेट तक काम बचा है। इसके साथ ही चौथे चरण में डासना (आईएमएस) से लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल लूप तक का काम पूरा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हिस्से में 700 मीटर की एलिवेटेड रोड है, जिसको अंतिम रूप से तैयार करने का काम चल रहा है। वहीं, ईस्टर्न पेरिफेरल के ऊपर बनाए जा रहे लूप का काम भी बाकी है। एनएचएआई का दावा है कि चौथे चरण में तीन फीसदी और दूसरे चरण में पांच फीसदी काम बचा है लेकिन मौके पर प्रोजेक्ट इससे कहीं ज्यादा अधूरा है, जिसके देखते हुए अब एनएचएआई ने प्रोजेक्ट को पूरा करने की अंतिम समय सीमा को 20 दिन बढ़ा दिया है। अभी चौथे चरण में 700 मीटर की एलिवेटेड रोड का लोड टेस्ट भी होना है।

दूसरा चरण अंतिम रूप से फरवरी 2022 तक पूरा होगा
यूपी गेट से डासना के बीच दूसरे चरण में 14 लेन का एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है। इसमें अलीगढ़ रेल लाइन (लालकुआं के पास) पर पांच-पांच लेन दो रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाए जाने हैं। जबकि पुराने दो पुलों को दो-दो लेन के ट्रैफिक के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। 

नए पुलों में से एबीईएस कॉलेज की तरफ आरओबी की पांच लेन पर काम चल रहा है जो जून-जुलाई तक जाकर पूरा होगा लेकिन उसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया की साइड वाले पुल को तैयार होने में अभी करीब एक साल लगेगा। यह पुल फरवरी 2022 तक पूरा होगा।

अप्रैल से बढ़ेगा टोल टैक्स
पहली अप्रैल से टोल दरें बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के छिजारसी (पिलखुवा) टोल प्लाजा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टोल दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। बताया जा रहा है कि हेलसेल प्राइज इंडेक्स के आधार पर दो से पांच प्रतिशत दरें बढ़ाने की तैयारी है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के दूसरे और चौथे चरण के कुछ हिस्सों में अभी काम बाकी है, जिसको देखते हुए अब 25 मार्च तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा है। कोशिश रहेगी कि उससे पहले प्रोजेक्ट पूरा हो जाए लेकिन कई जगहों पर व्यावहारिक दिक्कतें थीं। 

उधर, नए वित्तीय वर्ष से टोल दरों में भी कुछ बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसका प्रस्ताव सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है। 
-मुदित गर्ग, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed