फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi-Meerut Expressway may extend the deadline by 2021

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की 2021 तक बढ़ सकती है समयसीमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway may extend the deadline by 2021
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की साइट पर शुरू हुआ निर्माण कार्य - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- एनएचएआई के लिए काम को पटरी पर लाना होगा बड़ी चुनौती - विभिन्न साइट पर मौजूद है केवल 20 फ़ीसदी लेबर - यूपी गेट से डासना सेक्शन का 75 फ़ीसदी और डासना से मेरठ सेक्शन का 70 फ़ीसदी काम हो चुका है पूरा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के तीसरे चरण में मंजूरी मिलने के बाद एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का काम शुरू कर दिया है।लॉकडाउन के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की विभिन्न साइट से करीब 80 फ़ीसदी मजदूर पलायन कर चुके हैं। 20 फ़ीसदी मजदूरों की मदद से एनएचएआई काम को पूरा करने में जुटा हुआ है। लेकिन कोरोना के चलते पैदा हुई स्थिति को देखते हुए अब प्रोजेक्ट के 2021 से पहले पूरा होने की संभावना कम ही दिख रही है। एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो काम को पूरा करने में लेबर की कमी के साथ जुलाई में मानसून सीजन भी रुकावट बनेगी। आगे कोरोना के चलते निर्माण में फिर से व्यवधान आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर निर्माण संबंधी कार्यों में प्रयोग आने वाली सामग्री की उपलब्धता भी बड़ा सवाल रहेगी। ऐसे में प्रोजेक्ट के दूसरे और आखिरी चरण के अक्टूबर या फिर नवंबर तक पूरा होने के अभी दावे नहीं किए जा सकते हैं। बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के यूपी गेट से डासना तक की दूसरे चरण में 75 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं चौथे आखिरी चरण में एनएचएआई ने डासना से मेरठ तक वाले सेक्शन में करीब 70 फ़ीसदी काम पूरा कर लिया। ऐसे में लॉकडाउन के बाद पैदा हुई स्थितियों के चलते बाकी कार्यों को समयसीमा के अंदर पूरा करना एनएसयूआई के लिए चुनौती भरा होगा। जिला प्रशासन की गाइडलाइन के तहत एनएसयूआई की ओर से विभिन्न साइट पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम देते हुए कार्यों को शुरू किया गया है। साइट पर मौजूद मजदूरों की नियमित स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। -- सभी साइट पर अब नियमित रूप से चलेगा काम एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के दूसरे और आखिरी चरण की विभिन्न साइटों पर अब नियमित रूप से निर्माण कार्य जारी रहेगा। साइट पर मौजूद जितनी भी लेबर है उसके माध्यम से कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जाएंगे। एनएचएआई की पूरी कोशिश साल के अंत तक दोनों चरण के काम को पूरा कराने की होगी। -- कोट.. गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की साइट पर काम शुरू कर दिया गया है। साइट पर मजदूरों की कमी और जुलाई में मानसून के चलते काम पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में एक्सप्रेसवे कि दूसरे और आखरी चरण का काम पूरा होने में वक्त लग सकता है।- मुदित गर्ग, डीजीएम, एनएचएआई --
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed