फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi-Meerut Expressway Challans cut for 473 two-wheeler drivers e-challan will reach home Everyone pay 20 tho

Delhi-Meerut Expressway: 473 दुपहिया वाहन चालकों के काटे चालान, सबको भरना होगा 20 हजार

Sat, 07 Jan 2023 10:31 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Jan 2023 10:31 PM IST
सार

कोहरे में सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया था। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया व तीन पहिया वाहनों पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway Challans cut for 473 two-wheeler drivers e-challan will reach home Everyone pay 20 tho
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों से सफर करने वालों के खिलाफ शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। आठ प्वाइंट पर तैनात की गई यातायात पुलिस की टीम ने 473 वाहनों के ई-चालान किए। नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अब प्रत्येक वाहन चालक को 20 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

विज्ञापन

कोहरे में सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया था। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया व तीन पहिया वाहनों पर प्रतिबंध है। वाहन चालकों को इसकी सूचना देने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद दोनों एक्सप्रेसवे पर लोग प्रतिबंधित वाहनों को लेकर सफर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गौर ग्रीन के सामने निकास स्थल, एबीईएस के सामने विजयनगर साइड, आईएमएस कॉलेज के सामने, वेदांता फार्म हाउस के सामने टोल प्लाजा, दया स्टील एजेंसी के सामने टोल प्लाजा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पलवल और कुंडली की ओर से आने वाले निकास बिंदु समेत आठ स्थलों पर चेकिंग कराई गई। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, यातायात निरीक्षक -प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ और इंटरसेप्टर टीम ने वाहनों के चालान किए।

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर 106 लोगों की गई जान
वर्ष 2022 में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न परिफेरल एक्सप्रेसवे पर 168 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 106 लोगों की जान गई और 125 लोग घायल हुए हैं। 28 जुलाई 2022 को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन के स्कूटी में टक्कर मार देने से तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। बीते साल 18 अगस्त को ट्रक और ईको कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। इनके अलावा ऐसी सड़क दुर्घटनाएं भी हुईं जिनमें लोगों को मामूली चोटें आई और वाहन चालकों ने इनकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

चालान से भी नहीं सुधरे
बीते साल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 12081 वाहनों के चालान किए गए। नो पार्किंग के 17485 चालान, प्रतिबंधित वाहनों के 6986 चालान, तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 81348 लोगों के ई-चालान किए गए। बीते साल यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 563 ऑटो को सीज किया गया। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने से नहीं हिचक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed