{"_id":"693f133d731843caea0079b4","slug":"delhi-crime-branch-team-raids-fake-medicine-factory-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13302-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नकली दवा की फैक्टरी पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नकली दवा की फैक्टरी पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में चोरी-छिपे चल रही नकली दवाओं की फैक्टरी पर रविवार सुबह दिल्ली क्राइम ब्रांच और औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 2.03 करोड़ रुपये की दवाई और अन्य सामान बरामद हुआ। टीम मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर साथ ले गई है।
दिल्ली के सदर बाजार तेलीवाड़ा में स्थित कॉस्मेटिक की दुकान पर छापा मारने के दौरान क्राइम ब्रांच को मीरपुर हिंदू गांव में संचालित फैक्टरी की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने रविवार को यहां छापा मारा। यहां बड़ी मात्रा में नकली शेड्यूल-एच मलहम, बेटनोवेट-सी और क्लोप-जी ऑइंटमेंट की नकली ट्यूब बरामद हुईं।
फैक्टरी में कई प्रसिद्ध ब्रांड के नाम से नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। दवाओं को दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य स्थानों पर बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने वहां काम करने वाले दो लोगों मीरपुर हिंदू निवासी गौरव भगत और दिल्ली के निर्मल विहार निवासी विशाल गुप्ता उर्फ श्रीराम को पकड़ा।
विज्ञापन
टीम ने फैक्टरी से 1200 ट्यूब नकली बेटनोवेट-सी ऑइंटमेंट, 2700 से अधिक ट्यूब नकली क्लोप-जी ऑइंटमेंट, 3700 से अधिक ट्यूब नकली स्किन-शाइन ऑइंटमेंट, 22,000 खाली नकली क्लोप-जी ट्यूब, 350 किलोग्राम से अधिक नकली ऑइंटमेंट, अन्य रसायन, मशीनरी आदि सामान जब्त किया है। टीम ने बरामद दवाओं के आठ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कार्रवाई दिल्ली क्राइम ब्रांच ने की थी। स्थानीय पुलिस को कार्रवाई से जुड़ी कोई सूचना या जानकारी नहीं दी गई थी।