{"_id":"578283364f1c1b56617f9a21","slug":"dehradun-bandra-express-direlment-inquiry-committee-formed","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस डिरेलमेंट की जांच को बनी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस डिरेलमेंट की जांच को बनी कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस के डिरेलमेंट की जांच एक्सपर्ट कमेटी करेगी। इस कमेटी में स्थानीय अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। उधर, रविवार सुबह करीब 5:15 बजे कोच हो हटाकर ट्रैक को फिट रिपोर्ट दी गई। इसके बाद संबंधित ट्रैक पर ट्रेनें दौड़नी शुरू हुईं।
विज्ञापन
जांच कमेटी ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड से भी पूछताछ करेगी। मौके पर ही इंजन का एक पार्ट भी टूटा मिला था। इस पार्ट के काफी दूर तक घिसटने के निशान भी मिले हैं। माना जा रहा है कि यह पार्ट डिरेलमेंट का कारण रहा होगा और इसी वजह से इंजन के पिछले पहिए भी डिरेल हुए।
विज्ञापन
हालांकि रेलवे सूत्रों की मानें तो हादसे में कोच एंड वैगन डिपार्टमेंट को भी क्लीन चिट नहीं दी जा सकती। यानी हादसे की वजह कोच के पहियों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। ट्रैक भी जांच के घेरे में है।
विज्ञापन
ऐसे में जांच कमेटी में इन दोनों डिपार्टमेंट के अफसरों के साथ ट्रैफिक, सिग्नल डिपार्टमेंट के अफसर भी होंगे। उधर, रात भर मशक्कत के बाद रविवार सुबह 5:15 बजे फिट हुआ ट्रैक : ट्रैक को सुचारु करने का काम पूरी रात चला।
प्लेटफार्म नंबर-3 और 4 ब्लाक हो गया। इसकी वजह से कई ट्रेनें एक से छह घंटे गाजियाबाद आउटर पर खड़ी रही। हालांकि डाउन लाइन सुचारु रही, लेकिन अप लाइन बंद हो जाने से डाउन लाइन और प्लेटफार्म नंबर-5 व 6 से ट्रेनों को दिल्ली की ओर रवाना किया गया। रविवार सुबह करीब 5 बजे दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन को हटाकर ट्रैक क्लीयर कराया गया। 5:15 बजे इंजीनियरों ने ट्रैक को फिट करार दिया, इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
..
शनिवार रात रोकी गई ट्रेनें
बरेली दिल्ली एक्सप्रेस 4 घंटे
हरिद्वार-अहमदाबाद एक्सप्रेस 5 घंटे
नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 5 घंटे
मसूरी एक्सप्रेस 2 घंटे
मंडुवाडीह एक्सप्रेस 3 घंटे
सरयू-यमुना एक्सप्रेस 1 घंटे
रानीखेत एक्सप्रेस 4 घंटे
लखनऊ मेल 5 घंटे
कालिंदी एक्सप्रेस 4:30 घंटे
पुरानी दिल्ली ईएमयू 6 घंटे
..
ट्रेनों का बदला गया समय: हादसे से दिल्ली की ओर जाने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस वजह से कई ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया। इनके अलावा भी रविवार को कई ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया।
आनंद विहार-जोगबनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को 3 घंटे, आनंद विहार-गुवाहाटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 1:15 घंटे, आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर 1:30 घंटे, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 7:30 घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे, ऊधमपुर-आनंद विहार 4:20 घंटे और इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना की गई।
आनंद विहार-मेरठ मेमू रही रद्द: रविवार को आनंद विहार-मेरठ-आनंद विहार मेमू ट्रेन का संचालन रद्द रहा। बिना पूर्व सूचना के इस ट्रेन का संचालन निरस्त किए जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरठ-गाजियाबाद-आनंद विहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।