फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Debt havoc Couple and their daughter consumed poison in Hapur all three died

कर्ज का दलदल: हापुड़ में परिवार ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटी की हुई मौत; कर्जदारों से थे परेशान

Mon, 02 Sep 2024 01:35 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 02 Sep 2024 01:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कर्ज न चुकाने पर एक परिवार ने जहर खाकर जान दे दी। गांव सपनावत में कर्ज के दबाव में आकर पति-पति और बेटी ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
Debt havoc Couple and their daughter consumed poison in Hapur all three died
मृतक दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलाना थाना क्षेत्र के गांव सपनावत में एक दंपती ने कर्ज के बोझ और आर्थिक तंगी के चलते अपनी बेटी के साथ जहर खा लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। इस दुर्घटना ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव को गहरे दुख में डाल दिया है।

विज्ञापन


संजय सिंह उर्फ टीटू, उनकी पत्नी प्रेमवती और उनकी बेटी पायल ने शनिवार देर रात एक साथ आत्महत्या की। संजय सिंह पेशे से मजदूर थे और बैंक के साथ-साथ माइक्रोफाइनेंस समूह से भी ऋण लिया हुआ था। आर्थिक तंगी और लगातार बढ़ते कर्ज के कारण वे मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बैंक और माइक्रोफाइनेंस कंपनी के एजेंट पिछले कुछ समय से उन्हें परेशान कर रहे थे। जिससे उनकी स्थिति और भी खराब हो गई थी।

विज्ञापन


संजय सिंह और उनकी पत्नी प्रेमवती के साथ उनकी 18 वर्षीय बेटी पायल भी इस संकट का हिस्सा बनी। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात को संजय सिंह, प्रेमवती और पायल ने जहर खा किया। जब परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन संजय सिंह की मृत्यु हो गई। प्रेमवती और पायल का इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जहां दोनों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम को परिजनों ने संजय सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दंपती और उनकी बेटी की मौत की सूचना मिल चुकी है। और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने कर्ज और आर्थिक दबाव की गंभीरता को उजागर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed