फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Debit-credit card deposits will also hajj fare

डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भी जमा कर सकेंगे हज यात्रा का किराया

Fri, 23 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Debit-credit card deposits will also hajj fare
Debit Card - फोटो : अमर उजाला

हज यात्रा का किराया भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। बैंक में डेबिट और क्रेडिट के जरिए भी हज यात्रा के किराए का भुगतान किया जा सकेगा। उधर, पूर्व की तरह ड्राफ्ट से भुगतान भी स्वीकार किया जाएगा। आगामी चार जनवरी से हज यात्रा के  लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


हज ऑफिसर तनवीर अहमद ने बताया कि चार जनवरी से हज के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। 24 जनवरी तक लोग आवेदन कर सकेंगे। नोटबंदी से हाजियों को कोई परेशानी नहीं होगी। दरअसल, बीते सात वर्षों से ही हज यात्रा का किराया ड्राफ्ट के जरिए लिया जाता रहा है लेकिन इस बार ड्राफ्ट के साथ ही लोग डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए भी किराए का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किराए की पहली किश्त का भुगतान हज जाने वालों की लॉटरी निकाले जाने के बाद कराना होगा। इससे पूर्व ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन में तीन सौ रुपये का ही खर्च आता है। गत वर्ष गाजियाबाद से 407 लोग हज पर गए थे। उन्होंने बताया कि नोटबंदी का हज यात्रा पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन सुविधा के तौर पर डेबिट और क्रेडिट से भुगतान भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज यात्रा का कुल खर्च
हज यात्रा पर कुल खर्च 2 लाख 87 हजार रुपये का आता है। आवेदन के बाद लॉटरी में नाम आने पर पहली किश्त के तौर पर 81 हजार का भुगतान हज कमेटी को करना होता है। दूसरी किश्त हज यात्रा पर जाने से दस दिन पूर्व की जाती है। देरी होने पर फ्लाइट पर बैठने से पहले तक भी भुगतान लिया जाता है। जमा की गई रकम से हज यात्रियों को सऊदी अरब में खर्च के लिए रियाल उपलब्ध कराए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed