{"_id":"61f96814242653174767fb34","slug":"death-of-a-woman-who-fainted-during-training-in-election-duty-dead-body-sent-for-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: चुनाव ड्यूटी में प्रशिक्षण के दौरान बेहोश हुई महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: चुनाव ड्यूटी में प्रशिक्षण के दौरान बेहोश हुई महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Tue, 01 Feb 2022 10:34 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:34 PM IST
सार
महिला का नाम कमलेश पत्नी श्री निवास है। वह ईएसआई मोदीनगर में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थीं। सीडीओ अस्मिता लाल का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मोहननगर के आईटीएस कालेज में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में भाग लेने गई महिला की मौत हो गई। वहां मौजूद कर्मियों ने बताया कि महिला अचानक बेहोश हो गई, जिसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महिला का नाम कमलेश पत्नी श्री निवास है। वह ईएसआई मोदीनगर में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थीं। सीडीओ अस्मिता लाल का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन