{"_id":"689e33f4d2967f6ed20ec126","slug":"deadly-attack-on-daughters-husband-and-in-laws-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-699612-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेटी के पति और ससुरालियों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेटी के पति और ससुरालियों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
गाजियाबाद।
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की सुदामापुरी में रहने वाली काजल पाठक का आरोप है कि प्रेम विवाह से परेशान उनके पिता और भाई ने उनके पति, जेठ, जेठानी पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने अपने पिता अखिलेश पाठक और भाई अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि काजल पाठक ने बताया कि उन्होंने 14 जनवरी 2025 को सुदामापुरी में रहने वाले गजेंद्र सिंह से प्रेम विवाह किया था। इससे उनके पिता अखिलेश और भाई अमित कुमार नाखुश थे। आरोप है कि 31 जुलाई 2025 की शाम को उनके पति गजेंद्र सिंह काम से घर लौट रहे थे। जब वह हरशरण दास इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो उनके पिता अखिलेश पाठक और भाई अमित कुमार ने उनके पति पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे जेठ अमित कुमार और जेठानी सावित्री पर भी लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। बताया कि गंभीर रूप से घायल होने पर पति और जेठ को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।