फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of sales manager found on railway track, suspicion of murder

Ghaziabad News: रेलवे ट्रैक पर मिला सेल्स मैनेजर का शव, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of sales manager found on railway track, suspicion of murder
 विशाल तिवारी का फाइल फोटो।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी में रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नोएडा सेक्टर 63 के 25 फुटा रोड निवासी विशाल तिवारी (28) के रूप में हुई। विशाल दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ट्रेन से टकराकर हादसा होना बता रही है। मामले में विशाल के पिता सुमन तिवारी ने मसूरी थाने में तहरीर दी है।
सुमन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे विशाल गाजियाबाद ऑफिस का काम होने की बात कहकर बाइक से गए थे। करीब सात बजे छोटे बेटे कृष्ण ने फोन पर विशाल से बात की तो उन्होंने एक घंटे में घर लौटने की बात कही थी लेकिन, जब वह नहीं आए तो करीब नौ बजे कृष्ण ने फिर से विशाल को फोन किया। फोन जेल चौकी से पुलिसकर्मी ने उठाया और उन्हें विशाल के साथ दुर्घटना होने की जानकारी दी। जब परिजन जेल चौकी पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि विशाल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विशाल की ढाई साल पहले पल्लवी से शादी हुई थी। उनका एक छह माह का बच्चा है। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। घटना स्थल के पास से शराब की बोतल, गिलास, नमकीन का पैकेट मिला है। वहीं, 10 मीटर की दूरी पर बैग मिला जिसमें मिले दस्तावेजों से युवक की शिनाख्त हुई। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपीएफ ने दी मसूरी पुलिस को सूचना-
दिल्ली से बनारस जा रही ट्रेन नं 22542 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के पायलट अजय सिंह ने डासना रेलवे-स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार को सूचना देकर बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास में शुक्रवार रात 8:36 बजे खंभा नं 34 के सामने एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। इसके बाद आरपीएफ व जेल चौकी से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।



घटना स्थल से 200 मीटर दूर मिली बाइक
घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर विशाल की बाइक खड़ी मिली। इस पर परिजनों का कहना है वह रेलवे ट्रैक पर किसके बुलाने पर किससे मिलने और क्यों गए थे और वहां उनका शव कैसे मिला। ऐसे में उन्होंने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed