{"_id":"66a2ddbd2da4063045013ca8","slug":"dead-body-of-relationship-manager-of-insurance-bank-found-hanging-in-the-house-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-110721-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बीमा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर का घर में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बीमा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर का घर में लटका मिला शव
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-13 में बृहस्पतिवार की शाम को निजी बीमा बैंक के वरिष्ठ रिलेशनशिप मैनेजर पार्थ गुप्ता (30) का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी ने पहुंचकर जांच की। टीम को कमरे से एक डायरी मिली है। पुलिस ने डायरी को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले पार्थ गुप्ता पुत्र अजय भाई गुप्ता दिल्ली के एक निजी बीमा बैंक में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर थे। पुलिस ने बताया कि परिवार में पत्नी मनीषा और छह साल का बेटा है। दोनों का सात साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। बृहस्पतिवार को पार्थ ऑफिस नहीं गए थे। घर पर तीनों लोग थे। शाम साढ़े चार बजे करीब मनीषा घर में काम कर रही थीं। उन्होंने पार्थ को किसी काम के लिए कई बार आवाज दी जबकि कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो कमरे में जाकर देखा तो पार्थ का शव फंदे से लटका हुआ था । वहीं, पुलिस कोे कमरे में एक डायरी मिली है जिसके आखिरी पेज पर नोट लिखा था कि मैं अच्छा पिता, बेटा या पति नहीं बन पाया। इसके अलावा अपने बारे में भी लिखा है। पुलिस का कहना है कि पार्थ ने कुछ महीने पहले फ्लैट खरीदा था। उसका करीब 26 लाख रुपये लोन था।
वसुंधरा में पार्थ गुप्ता नाम के युवक का शव फंदे से लटका मिला है। वह निजी बीमा बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर था। मौके से एक डायरी मिली है। उसमें नोट लिखा है। डायरी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
-स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी इंदिरापुरम