{"_id":"6261aabbc8a48502013e1855","slug":"dead-body-of-a-teenager-found-in-a-ghaziabad-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : पार्क में लहूलुहान मिला किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : पार्क में लहूलुहान मिला किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
सार
पिता अरविंद और अन्य परिजनों ने इलाके के ही एक छात्र पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं, कौशांबी पुलिस ने दूसरे छात्र को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशाम्बी में होटल रेडिसन ब्लू के पीछे पार्क में एक किशोर का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। बच्चे की शिनाख्त हिमांक शर्मा (14) के रूप में हुई है। बताया गया है कि शाम को पार्क में खेलने गया था हिमांक मगर जब रात 10 बजे तक भी वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
उसे पार्क में बेहोशी की हालत में पड़ा देख परिजन तुरंत वैशाली के निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता अरविंद और अन्य परिजनों ने इलाके के ही एक छात्र पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं, कौशांबी पुलिस ने दूसरे छात्र को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन