फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dead body of a girl found under suspicious circumstances in Modinagar

मोदीनगर में मर्डर: संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवती की लाश, जीजा के साथ लिव इन में थी; परिजन बोले- ये हत्या है

Sat, 25 May 2024 05:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 May 2024 05:12 PM IST
सार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवती रिश्ते के जीजा के साथ सह संबंध में रह रहती थी। 

विज्ञापन
dead body of a girl found under suspicious circumstances in Modinagar
मोदीनगर में मिली युवती की लाश - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के मोदीनगर स्थित जगतपुरी कॉलोनी में रिश्ते के जीजा के साथ सह-संबंध में रह रही 27 वर्षीय महिला की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। महिला के शरीर पर चोट और जले के निशान मिले हैं। परिजनों ने रिश्ते की बहन और जीजा व उसके पिता सहित पांच के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले को प्रथमदृष्टया खुदकुशी का मान रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 27 वर्षीय बहन तलाकशुदा थी। वह गाजियाबाद स्थित एक मॉल में जॉब करती थी। उसने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले एक ताऊ के दामाद ने उनकी बहन को गुमराह किया हुआ था जो करीब एक महीने से उसके पास रह रही थी। महिला के भाई के अनुसार शनिवार सुबह उसे सूचना मिली की उसकी बहन की मौत हो गई है। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो बहन का शव जमीन पर पड़ा था। भाई ने बताया कि बहन के शरीर पर कई जगह चोट और जलने के निशान थे। भाई ने जीजा और बहन सहित पांच लोगों पर गला दबाकर उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोदीनगर पुलिस ने मामले की जांच कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले फोन कर बताया था जान का खतरा
महिला के भाई ने बताया कि आरोपी की शादी उनके पड़ोस में हुई है। इस नाते वह उनका जीजा लगता है। आरोपी जीजा बिजली मेकेनिक है और जल्दी- जल्दी ठिकाने बदलता रहता है। उसने बताया कि पहले 2021 में बहन की शादी मुरादनगर के एक गांव में की थी, मगर आरोपी जीजा ने वह शादी तुड़वा दी। इसके बाद 2022 में बहन की शादी गाजियाबाद की एक कॉलोनी निवासी युवक से की, मगर आरोपी ने वहां भी तलाक करा दिया। इसके बाद महिला अपने मायके रहने लगी। उसके बाद भाई ने बहन की जॉब गाजियाबाद के एक मॉल में लगवा दी। करीब एक माह पूर्व बहन अपना घर छोड़कर आरोपी जीजा के साथ रहने लगी। परिजनों ने विरोध किया तो जीजा के पक्ष में उसकी पत्नी भी खड़ी हो गई। कुछ दिन बाद ही उसकी बहन का उत्पीड़न किया जाने लगा। एक सप्ताह पूर्व महिला ने भाई को फोन कर अपनी जान को खतरा बताया था।

विज्ञापन

महिला के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगेगा। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed