{"_id":"63ae58b72c89306f1e79f844","slug":"dead-body-found-in-ghaziabads-loni-new-vikas-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कुल्हाड़ी से काटकर घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या की, पास में सो रही पत्नी को नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कुल्हाड़ी से काटकर घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या की, पास में सो रही पत्नी को नहीं चला पता
Fri, 30 Dec 2022 08:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:49 AM IST
सार
मृतक की पत्नी मुन्नी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी को उनका बेटा पांच दिन पूर्व भगा कर ले गया है। इसी को लेकर वह लोग रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोनी कोतवाली क्षेत्र के न्यू विकास नगर आदर्श नगर कॉलोनी में अज्ञात ने कुल्हाड़ी से काटकर 60 वर्षीय बुजुर्ग मांगेराम कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक के चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। बगल में सो रही पत्नी को मौत की जानकारी सुबह हुई। पत्नी का कहना है कि उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मूल रूप से बंथला में रहने वाले मांगेराम पत्नी मुन्नी के साथ न्यू विकास नगर आदर्श नगर कॉलोनी में रहते थे। वह परचून की दुकान चलाते थे। उनके चार बेटे कॉलोनी में ही अलग-अलग मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात मांगेराम और मुन्नी अपने घर के बाहर खाट पर सो रहे थे। सुबह उठने पर मुन्नी ने मांगेराम को खून से लहूलुहान देखा। उनके पास में एक कुल्हाड़ी भी मिली। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद की। मृतक की पत्नी मुन्नी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी को उनका बेटा पांच दिन पूर्व भगा कर ले गया है। इसी को लेकर वह लोग रंजिश रखने लगे। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने घर पर आकर हंगामा किया था, और दुकान की त्रिपाल को फाड़ दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी का भाई किन्नर है, उन्होंने भी धमकी दी थी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में एक पड़ोसी सुनील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हत्या किसने की है आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा।