{"_id":"587e4d4f4f1c1bda30efecd7","slug":"dd-and-posted-speed-photocopy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिमांड ड्राफ्ट और स्पीड पोस्ट की फोटो कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिमांड ड्राफ्ट और स्पीड पोस्ट की फोटो कॉपी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
डिमांड ड्राफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फटा कुर्ता सिलवाने के लिए गाजियाबाद निवासी मुकेश कुमार मित्तल ने 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजा है। चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म में काम करने वाले मुकेश कुमार मित्तल ने एक जनसभा में राहुल गांधी के फटा कुर्ता दिखाने पर दुख जाहिर करते हुए उन्हें डिमांड ड्राफ्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एमएमएच कॉलेज परिसर स्थित ब्रांच से दोपहर तीन बजे डीडी बनवाने के बाद उन्होंने साढ़े तीन बजे ड्राफ्ट राहुल गांधी को स्पीड पोस्ट कर दिया। उन्होंने ड्राफ्ट के साथ भेजे पत्र में कहा है कि दो-तीन दिन पहले एक जनसभा में आपके द्वारा अपना फटा कुर्ता दिखाने की सादगी पर गर्व के साथ दुख हुआ।
विज्ञापन
देश के इतने बड़े लीडर को इस हालत को देखते हुए उन्होंने उनका फटा कुर्ता सिलवाने के लिए 100 रुपये भेजने का फैसला किया। मेरी आशा है कि वह मेरी इस छोटी से भेंट को स्वीकार करेंगे, और अपने कुर्ते की सिलाई अवश्य कराएंगे।
विज्ञापन