{"_id":"57b4b95b4f1c1b29156eae4c","slug":"dbangon-put-the-lock-on-the-gate-of-the-society-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने लगाया सोसायटी के गेट पर ताला, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने लगाया सोसायटी के गेट पर ताला, लोग परेशान
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रताप विहार इलाके की भाउराव देवरस कालोनी में इलाके के कुछ दबंगों ने सोसायटी के मेन गेट पर ताला लगा दिया है। इससे नाराज और परेशान चरण सिंह कालोनी के रेजिडेंट्स ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसओ विजयनगर से शिकायत की है।
चरण सिंह कालोनी के रेजिडेंट्स का कहना है कि देवरस कालोनी के दबंग जानबूझकर सोसायटी के गेट पर ताला लगा रहे हैं। इससे चरण सिंह वासियों को एनएच-24 और विजयनगर की ओर जाने में परेशानी हो रही है।
उन्हें गेट पर ताला लगने की वजह से घूमकर जाना पड़ रहा है। चरण सिंह कालोनी के काफी लोग बड़ी संख्या में मंगलवार शाम विजयनगर थाने पहुंचे। लोगों ने एसओ विजयनगर को लिखित में कालोनी के रास्ते को लेकर शिकायत की है।
विज्ञापन
इससे पहले रेजिडेंट्स ने सिटी मजिस्ट्रेट को भी रास्ते को लेकर एक ज्ञापन दिया था। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह एसएसपी से इस मामले की शिकायत करेंगे। वहीं, एसओ विजयनगर ने बताया कि पुलिस जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रताप विहार चौकी इंचार्ज इस मामले की जांच कर रहे हैं।