{"_id":"6334a2ec5fd1bb336e4c80ab","slug":"dawery-ghaziabad-city-news-gbd2452495152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बेटी होने पर पति ने दिया- तीन तलाक, पत्नी को घर से निकाला, दहेज में मांगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बेटी होने पर पति ने दिया- तीन तलाक, पत्नी को घर से निकाला, दहेज में मांगे पांच लाख
Thu, 29 Sep 2022 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:09 AM IST
सार
महिला ने मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसकी शादी मार्च 2020 में भोजपुर के कलछीना निवासी शहजाद हुसैन से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालिये दहेज के लिए उन्हें परेशान करने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी के डासना की रहने वाली एक महिला को उसके ससुरालियों ने इसलिए घर से निकाल दिया क्योंकि उसके बेटी पैदा हुई। आरोप है कि ससुरालियों ने मायके से पांच लाख रुपये और कार लाने पर ही घर में रखने की बात कही। घर से निकालते समय उसके पति ने तीन बार तलाक कहकर तलाक भी दे दिया। मामले में महिला ने मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि उसकी शादी मार्च 2020 में भोजपुर के कलछीना निवासी शहजाद हुसैन से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालिये दहेज के लिए उन्हें परेशान करने लगे। 13 महीने बाद जब उनके बेटी हुई तो ससुरालिये उन्हें और परेशान कर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि उनके पति, ससुर, ननद और ममेरे ससुर ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पहले जब पुलिस से शिकायत की तो समझौता हो गया लेकिन ससुरालिये मानने को तैयार नहीं हैं। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन