फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Daughters took command of rapid rail

Ghaziabad News: बेटियों ने संभाली रैपिड रेल की कमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Daughters took command of rapid rail
साहिबाबाद। पीएम मोदी यह देख गदगद हो गए कि रैपिड रेल नमो भारत की कमान पूरी तरह से बेटियों से हाथ में है। उन्हें बताया गया कि ट्रेन को चलाने से लेकर नियंत्रण तक की जिम्मेदारी महिलाएं कर रही हैं। उन्होंने साहिबाबाद से दुहाई और फिर वापसी के सफर के दौरान महिला क्रू मेंबर से बात की। उन्होंने कहा कि सिर्फ ट्रेन ही नहीं चला रहीं, बेटियां लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं। पीएम ने मीनाक्षी और एकता समेत ट्रेन की पांच ऑपरेटर से बात की। उनसे पूछा कि आप कहां से हैं। उन्होंने बताया कि वे गाजियाबाद ही रहने वाली हैं। इसके बाद पीएम ने रैपिड रेल चलाने के उनके अनुभव के बारे में सवाल किया। उन्होंने बताया कि यह बेहद शानदार अनुभव है। उन्हें गर्व होता है कि वह देश की पहली रैपिड रेल को चला रही हैं। ट्रेन चलाने से लेकर कंट्रोल रूम तक की जिम्मेदारी निभा रहे स्टाफ में 60 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं। सीएम योगी ने भी महिला कर्मचारियों से बात की। उन्होंने सहायक अनुप्रिया भारद्वाज से पूछा कि क्या आप भी गाजियाबाद से हैं। इस पर अनुप्रिया ने बताया कि वह मुरादनगर से हैं।
विज्ञापन




रेशम ने चलाई ट्रेन

पीएम मोदी और योगी के ट्रेन में सफर करने के दौरान इसे चलाने की जिम्मेदारी रेशम पर रही। गाजियाबाद की ही रहने वाली रेशम ट्रेन के मुख्य ट्रायल रन के बाद से ही इस जिम्मेदारी को निभा रही हैं।
विज्ञापन



नारी शक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर तमाम कर्मचारी महिलाएं हैं, हमारे देश की बेटियां हैं। यह भारत की नारी शक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed