फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Daughter's friend took life by shooting three bullets

Ghaziabad News: बेटी के दोस्त की तीन गोली मारकर ली जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Daughter's friend took life by shooting three bullets
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी में शनिवार तड़के एक फ्लैट में बीटेक के छात्र विपुल वर्मा (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त राजेश पर है। उसने खुद पुलिस को काॅल कर कहा, बेटी दीप्ति को विपुल नाम का लड़का परेशान कर रहा था, उसे मार दिया है। पुलिस पहुंची तो राजेश वहीं मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया है कि दीप्ति और विपुल में गहरी दोस्ती थी। कुछ दिन पहले दीप्ति की किसी और युवक से भी दोस्ती हो गई। इसी पर विपुल से उसकी अनबन होने लगी। विपुल ने बेटी को भला-बुरा कह दिया। वह तनाव में आ गई। उसने फोन पर अपनी पीड़ा बंगलूरू में रहने वाले अपने तहेरे भाई को बताई। भतीजे ने उन्हें बताया। इस पर वह बेटी को अपने साथ लेने के लिए आया था।
विज्ञापन

नोएडा में कंपनी में काम करने वाली बेटी 14वीं मंजिल पर फ्लैट में रहती है। वह फ्लैट पर पहुंचे तो बेटी की आंखों में आंसू थे। उसने बताया कि विपुल उसे बहुत परेशान कर रहा है। दिल्ली की एक कंपनी में पीएसओ के पद पर काम करने वाले राजेश ने पुलिस को बताया कि वह बेटी को अपने साथ ले जाना चाहते थे। सोचा, एक बार विपुल से बात कर ली जाए। इसलिए, फोन करके उसे बेटी के फ्लैट पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे बातचीत के दौरान गुस्सा आ गया। गुस्सा इतना तेज था कि वह खुद पर काबू नहीं रहा। पहले उसे थप्पड़ मारा। इस पर भी वह भला-बुला बोलता रहा। इस पर पिस्टल निकाल ली। उसमें पांच गोलियां थीं। पांचों चला दीं। पुलिस का कहना है कि तीन गोलियां विपुल के सिर में लगीं। उसकी वहीं पर मौत हो गई।
बयान

विपुल के पिता बृजेश कुमार ने तहरीर दी है। हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी मौके से हो गई है। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी उसके पास मिल गई है। विपुल मूल रूप से बलिया का निवासी था और पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी में सातवीं मंजिल पर रहता था। आरोपी भी मूल रूप से बलिया का ही निवासी है। - पूनम मिश्रा, एसीपी वेव सिटी



एक गोली लगते ही गिर गया

विपुल,फिर चांर और चलाईं
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश ने पूरा घटनाक्रम बताया। उसका कहना था कि उसे बेटी की बातें सुनकर ही विपुल पर बहुत गुस्सा आ गया था। जब विपुल ने उसने सामने भी बेटी को गलत ठहराने की कोशिश की तो इसने आग में घी का काम किया। उसने उसे पहले एक थप्पड़ जड़ा। इसके बाद भी न तो वह डरा और न ही उसने माफी मांगी। उल्टा कहने लगा कि उसकी कोई गलती नहीं। जो भी गलती है, दीप्ति की है। इस पर गुस्सा और भड़क गया। उसे एक गोली मार दी। यह सिर में लगी। वह फर्श पर गिर पड़ा। तब तक वह ठान चुके थे कि उसे जीवित नहीं छोड़ना है। इसलिए, पूरी पिस्टल उस पर खाली कर दी।



गोलियों की आवाज सुन

सकते में आ गए लोग
तड़के साढ़े तीन बजे सोसायटी में लोग गहरी नींद में सोए थे। अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। वे लोग सकते में आ गए। लगा कि कोई बड़ी घटना हुई है। आसपास के लोगों ने फ्लैट के बाहर निकलकर देखा तो कुछ नजर नहीं आया। वे लोग आपस में बातचीत करने लगे। थोड़ी देर बाद ही देखा कि पुलिस आ गई। पुलिस जैसे ही दीप्ति के फ्लैट में पहुंची तो वहां आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने बताया कि विपुल की लाश फर्श पर पड़ी थी। पूरे फर्श पर खून फैला हुआ था। पुलिस दीप्ति और उसके पिता को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed