फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Dasna toll plaza will beat in 2019'

‘2019 में हटेगा डासना टोल प्लाजा’

Wed, 26 Apr 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
'Dasna toll plaza will beat in 2019'
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल ने डासना से टोल हटाने के लिए एनएचएआई को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है लेकिन एनएचएआई का स्पष्ट कहना है कि यह टोल जनवरी 2019 में ही हटाया जाएगा। और इस अवधि तक टोल टैक्स 40 प्रतिशत तक घटाई भी नहीं जाएगी।

विज्ञापन


इसका कारण बताते हुए एनएचएआई का कहना है कि टोल की लागत अब तक वसूल नहीं हुई है। मंगलवार को व्यापारियों ने डासना टोल पर जमकर हंगामा काटा था और करीब दो घंटे तक टोल को फ्री कर दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर 15 अगस्त तक डासना टोल नहीं हटा तो आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि जनवरी 2019 में इस टोल को हापुड़ के पास निजामपुर में शिफ्ट कर दिया जाएगा, तब तक डासना में टोल टैक्स देना पडे़गा। उन्होंने इससे इंकार किया कि टोल टैक्स की लागत वसूली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपी सिंह का कहना है कि 2002 में टोल पर लागत 137 करोड़ आई थी। इसके बाद मेजरमेंट व मरम्मत के मद में 84 करोड़ और खर्च करने पडे़। अब तक टोल से 162 करोड़ की कमाई हुई है लेकिन इस राशि की कैपिटल वैल्यू 68 करोड़ ही है।

यानी एनएचएआई अब तक लागत में से मात्र 68 करोड़ ही वसूल पाई है। नियमानुसार पूरी लागत वसूलने के बाद टोल टैक्स में 40 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि लागत की राशि अगले 18 महीने तक एनएचएआई वसूल नहीं पाएगी इसलिए दिसंबर 2018 तक लोगों को पूरा टोल टैक्स देना होगा।


जनवरी 2019 में इस टोल को हापुड़ के पास निजामपुर में शिफ्ट कर देने के बाद इस टोल से लोगों को निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि रोजाना 30 से 35 हजार वाहन टोल से गुजरते हैं, इनमें से अधिकांश कारें हैं, जिनसे मासिक पास के रूप में 235 रुपये ही लिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed