{"_id":"61f82e657c3dc56721599806","slug":"cyber-fraud-wome-whats-app-shahibabad-news-gbd233469041","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को व्हाट्स एप पर लिंक भेज कर खाते से निकाले 84000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को व्हाट्स एप पर लिंक भेज कर खाते से निकाले 84000 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को व्हाट्स एप पर लिंक भेज कर खाते से निकाले 84000 रुपये
इंदिरापुरम। साइबर ठगों ने नीति खंड निवासी अंजली के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उसके खाते से 84 हजार रुपये की रकम निकाल ली। ठगों ने महिला को ऑनलाइन शॉपिंग साइट के लिंक पर क्लिक करने को कहा। ठगों ने दो खाते से कई बार में रकम निकाल कर ठगी को अंजाम दिया है। पीड़ितर ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
अंजली ने साइबर सेल में दी शिकायत में बताया कि जालसाजों ने उनके फोन पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट का लिंक भेजा। इसके बाद उसे क्लिक करने के लिए कहा। जब उन्होंने व्हाट्सएप खोलकर लिंक क्लिक किया तो ठग ने उन्हें खरीदारी करने पर लाभ मिलने का लालच दिया। आरोप है कि जब उन्होंने आगे प्रक्रिया को किया तो ठग ने उनका फोन हैक कर लिया और दुबई में शॉपिंग के नाम से पांच बार में 84 हजार 149 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। खाते से पैसे निकलने का मेसेज जब उन्हें फोन पर मिला तो होश उड़ गए। तुरंत बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल जांच में जुटी हुई है।