{"_id":"57bc7c404f1c1bf654d50792","slug":"crossings-fell-again-lift-lady-s-leg-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग्स में फिर गिरी लिफ्ट, महिला का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग्स में फिर गिरी लिफ्ट, महिला का पैर टूटा
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के पंचशील वेलिंगटन सोसायटी में 15 अगस्त को हुए लिफ्ट हादसे में एक बुजुर्ग महिला के दाएं पैर में फ्रैक्चर आ गया है। सोसायटी में इस हादसे की खबर लोगों तक 23 अगस्त तक पहुंची तो उन्होंने बिल्डर से शिकायत कर आपत्ति जताई है। बता दें कि इससे पहले भी सोसायटी में कई बार लिफ्ट गिरने के हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
यह हादसा सोसायटी के तीसरे टावर का है। टावर में 13 वीं मंजिल पर अतुल अग्रवाल परिवारसाथ रहते हैं। 15 अगस्त की रात उन्होंने पत्नी अमिता अग्रवाल के साथ अपने फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया था। उस वक्त लिफ्ट में उन लोगों के अलावा कोई और नहीं था। चौथी मंजिल पर जाकर उन लोगों को एक झटका लगा।
विज्ञापन
लिफ्ट ऊपर की बजाय तेजी से नीचे उतरने लगी और माइनस-2 पर जाकर अटक गई। इस दौरान झटका लगने से लिफ्ट में उनकी पत्नी गिर पड़ीं, जिससे उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर आ गया। सोसायटी में लिफ्ट हादसे की खबर एक सप्ताह बाद लोगों को लगी तो वे लोग अमिता अग्रवाल का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन