फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

मदद के बहाने बाइक ले भागा युवक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
crime
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम के कनावनी निवासी एक युवक बाजार से लौटने के दौरान बाइक से गिर गया। इस दौरान मदद को आया एक युवक बाइक लेकर छिजारसी की ओर फरार हो गया। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कनावनी में दर्शन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह इंडियन आयल के एक अधिकारी की कार चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह कनावनी पुश्ता की ओर से घर लौट रहे थे। सड़क टूटी होने के कारण वह बाइक से गिर गए। इस दौरान एक युवक बैग लिए उनके पास आया और उनकी मदद करने लगा। युवक ने उनसे कहा कि वह बाइक उठा दे। आरोप है कि बाइक उठाने के बाद युवक बाइक स्टार्ट कर तेजी से छिजारसी को ओर भाग गया। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद थाने में शिकायत दी। चौकी इंचार्ज कनावनी रविता चौधरी ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed