{"_id":"5ebbcd7c8ebc3e903060075d","slug":"crime60","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी पुलिस लुटेरों का नहीं लगा सकी सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद भी पुलिस लुटेरों का नहीं लगा सकी सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह बाद भी बदमाश लूटेरों का नहीं लगा सकी सुराग - इंदिरापुरम के न्याय खंड एक में पांच मई की रात को घर में घुसकर की थी लूटपाट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के न्याय खंड एक में घर में घुसकर बच्चे को चाकू की नोंक पर लेकर महिला से लाखों की लूट की घटना का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
इंदिरापुरम के न्याय खंड एक में पांच मई की रात को तीन बदमाशों ने घर में घुसकर बच्चे को बंधक बनाकर लाखों के ज्वैलरी, कैश और मोबाइल लूट लिया था।पीडि़ता ने मामले की इंदिरापुरम थाने की अभयखंड पुलिस चौकी पर शिकायत दी। आरोप है कि दो दिन तक मोबाइल चलता रहा। कॉल करने पर बदमाश कॉल उठाया और गाली गलौच कर कॉल काट देता था। पुलिस को इसकी जानकारी भी दी गई थी लेकिन पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी। वहीं, मामले में इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक अमित खारी का कहना है कि मामले में एसओजी टीम काम कर रही है। बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन