{"_id":"5ebbcd948ebc3e902a3e0d1d","slug":"crime163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर शराब पीने से रोका तो की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के बाहर शराब पीने से रोका तो की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान के बाहर शराब पीने से रोका तो की पिटाई - सूर्यनगर के कमला मार्केट के बाहर दुकान के सामने शराब पी रहे थे कुछ लोग
विज्ञापन
सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। सूर्यनगर स्थित कमला मार्केट में दुकान के बाहर शराब पीने से मना करने पर नशे में धुत युवकों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाना लिंक रोड में की है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूर्य नगर में कमला मार्केट के पास रहने वाले पिल्लू ने बताया कि वह दुकान के बाहर बैठे थे। इस दौरान तीन युवक वहां पर आए। तीन युवक दुकान के सामने बैठ कर शराब पीने लगे। उन्होंने तीनों को दुकान के आगे शराब पीने से रोका तो तीनों गाली गलौच करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। तीनों ने लात घुसों से उन्हें जमकर पीटा और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पिल्लू ने बताया कि शोर मचाने पर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच कर उनको बचाया। लिंक रोड़ थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।