फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

कर्मचारी ने साथी पर किया चाकू से हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
crime
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के साइट फोर इंडस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार दोपहर को एक फैक्टरी के कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी वेतन संबंधित बात करने के लिए आया था। इसी दौरान यह घटना हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को मोहननगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के रहने वाले राम प्रवेश 36 साहिबाबाद की प्यारे लाल कालोनी में रहते हैं। वह लिंकरोड थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया साइट चार स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। यहीं पर दिलीप झा निवासी राजेंद्र कालोनी भी फैक्टरी की इको गाड़ी पर ड्राइवर की नौकरी करता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे फैक्टरी के मेनगेट पर बने एक कमरे पर रामप्रवेश से दिलीप झा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उसने चाकू से उनपर वार कर दिया। चाकू लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया आरोपी मौके से फरार हो गया। चर्चा है कि रामप्रवेश यूनियन के पदाधिकारी भी हैं। फैक्टरी कर्मचारियों की सूचना पर लिंकरोड पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को मोहननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो माह से दिलीप को वेतन नहीं मिला था। इसको लेकर वह बात करने के लिए रामप्रवेश से आया था। इसी दौरान उसने चाकू से वार कर दिया। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से मिली तहरीर के आधार पर दिलीप के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
पहले से ही साथ लेकर आया था चाकू पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिलीप को दो माह से वेतन नहीं मिला था। इसके लेकर वह काफी परेशान था। वेतन के संबंध में वह बात करने के लिए रामप्रवेश के पास आया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी कमर में चाकू छिपाकर लेकर आया था। इस दौरान कहासुनी होने पर उसने रामप्रवेश के हाथ पर और पेट पर वार कर दिया। एसएचओ ने बताया कि हाथ पर चाकू से अधिक घाव हुए हैं। हालांकि हालत खतरे से बाहर है। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed