{"_id":"571272184f1c1bcf684a6b29","slug":"youth-shot-dead-crushed-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या, चेहरा भी कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या, चेहरा भी कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू मुस्तफाबाद कालोनी में बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने युवक का चेहरा भी ईंट से कुचल दिया। शरीर पर भी ईंट से कई वार किए। युवक के परिजनों ने दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह न्यू मुस्तफाबाद कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पानी की टंकी के पास युवक का लहूलुहान शव पड़ा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके से कारतूस के दो खोखे, शराब की खाली बोतल बरामद की। युवक के सीने और पेट पर भी चोट के निशान मिले।
विज्ञापन
शव खून से लथपथ पड़ा था। युवक को कमर के पास गोली मारी गई। करीब दो घंटे बाद आसपास के लोगों ने पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक की शिनाख्त गोलू (24) निवासी बसी खेकड़ा जिला बागपत के रूप में की। गोलू के चाचा ने पुलिस को बताया कि वह गलत संगत में था।
विज्ञापन
इसके चलते परिवार के लोग उसे कम ही ताल्लुक रखते थे। उन्होंने बताया कि गोलू लोनी की न्यू विकास नगर कालोनी में दोस्तों के साथ रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि उन दोस्तों ने ही हत्या की है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोस्त प्रमित और अंकुश निवासी खेकड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ लोनी अनिल यादव का कहना है कि गोलू आपराधिक प्रवृति का था। जांच में पता चला है कि चोरी के माल के बंटवारे को लेकर उसका दोस्तों से विवाद चल रहा था। हो सकता है, इसी विवाद के चलते हत्या की गई हो। जांच की जा रही है। जिस मकान में गोलू दोस्तों के साथ रहता था, वहां ताला लगा है। प्रमित और अंकुश फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।