{"_id":"588399524f1c1b632aefff5a","slug":"young-man-s-body-was-found-in-the-car-suspected-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में मिला युवक का शव, हत्या का अंदेशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में मिला युवक का शव, हत्या का अंदेशा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
कार में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरम में शनिवार को एक युवक का शव कार में मिलने से सनसनी फैल गई। वह शुक्रवार शाम से गायब था। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।मृतक अवधेश कुमार सिंह (34) पुत्र राम सिंह गोविंदपुरम बी-26 में जीजा रामबाबू के पास रहता था और उनकी कार चलाता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अवधेश शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से कार की सर्विस कराने के लिए आरडीसी गया था। जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की। एक युवक ने उसका फोन रिसीव कर उनसे कहा कि अवधेश शराब के नशे में धुत है, वह नहीं आ पाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद उसने फोन काटकर बंद कर दिया। अवधेश की पत्नी रिंकू और जीजा ने उसे रात के समय आरडीसी में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार को भी दिन में उसे ढूंढा गया, मगर उसका पता नहीं चला। देर शाम कविनगर पुलिस को सूचना मिली की कर्पूरीपुरम स्थित गैस एजेंसी के पास कार में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और कार में मिले परिजनों के नंबर पर संपर्क कर उन्हें जानकारी दी। परिजन गोविंदपुरम पुलिस चौकी पहुंचे और हत्या का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी। एसएचओ कविनगर का कहना है कि परिजनों ने अवधेश की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।
शुरुआती जांच में लग रहा है कि अधिक शराब पीने के कारण मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।