फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man home to talk about marriage She reached out to family members beaten

शादी की बात करने युवक के घर पहुंची युवती को परिजनों ने पीटा

Sat, 25 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Young man home to talk about marriage She reached out to family members beaten
युवती - फोटो : demo pic

वैशाली सेक्टर-4 निवासी युवक के साथ चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद युवती जब शादी की बात करने युवक के घर पहुंची तो शुक्रवार शाम युवक के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। युवती को काफी चोटें आईं हैं और वैशाली स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मारपीट के बाद युवती के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लिव-इन रिलेशनशिप के मामले में युवती ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।  तुगलकाबाद (दिल्ली) निवासी युवती दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पीड़िता के अनुसार चार साल पहले उसकी दोस्ती वैशाली सेक्टर-4 में रहने वाले युवक से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली तो युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


आरोप है कि जल्द शादी करने का झांसा देकर युवक दिल्ली के रानी बाग में उसके साथ लिव-इन में रहने लगा। एक साल बाद उनका एक बेटा भी हुआ। युवती का कहना है कि लगातार वह युवक से शादी की मांग करती रहीं मगर वह टालता रहा। आरोप है कि शुक्रवार शाम वह शादी की बात करने युवक के वैशाली स्थित घर पहुंचीं और उसके परिजनों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। साथ ही लिव-इन में रहने की बात सुनकर गुस्साए परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें डंडों से पीटा गया। आसपास के लोगों ने उन्हें वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। लोगों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के बयान लिए।

एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि युवती के बयान ले लिए गए हैं। उसकी ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत देने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


‘अकेले कैसे करूंगी बेटे की देखरेख’      
युवती ने बताया कि साल 2012 में दिल्ली के रिश्तेदार की शादी में युवक से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद युवक ने उसका नंबर लिया और बाद में प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों लिव इन में रहे। एक साल बाद ही उनका बेटा हुआ। अब युवक ने उससे मिलना ही बंद कर दिया है। ऐसे में वह चिंता में है कि वह अपने बेटे की देखरेख अकेले कैसे करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed