{"_id":"5925a60a4f1c1bce265362d2","slug":"yadav-s-wife-has-not-been-arrested-cbi-in-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह की पत्नी नहीं हुई गिरफ्तार, टेंशन में सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यादव सिंह की पत्नी नहीं हुई गिरफ्तार, टेंशन में सीबीआई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 24 May 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
यादव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। नोएडा टेंडर घोटाले के मामले में फरार चल रही यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई अफसर टेंशन में हैं। बृहस्पतिवार को सीबीआई विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है और कोर्ट ने 25 मई तक हर हालत में कुसुमलता को गिरफ्तार करने को कहा था और ऐसा न होने पर विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विगत तारीख पर सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने सीबीआई विवेचक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि फरार चल रही कुसुमलता और ठेकेदार पंकज जैन को 25 मई तक हर हाल में गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद से ही सीबीआई टीम आरोपियों धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। इसके बावजूद कुसुमलता और पंकज का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन