{"_id":"58e685014f1c1b1a205b40c3","slug":"women-s-crisis-on-contract-reached-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर महिलाओं का हंगामा, पहुंची पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेके पर महिलाओं का हंगामा, पहुंची पुलिस
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
women
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुरा में पुल के नीचे पिछले छह दिनों से शराब के ठेके को बंद करने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं ने बृहस्पतिवार को हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
दौलतपुरा सुधार संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि कालोनी में पिछले कई सालों से शराब का ठेका चल रहा है। इस ठेके से युवक शराब खरीदकर पी रहे हैं। शराब की लत के कारण बीमार होकर कई युवकों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
बीते तीन सालों में शराब से मरने वालों की संख्या 50 सेे अधिक हो चुकी है जबकि कुछ सुसाइड भी कर चुके हैं। वहीं, महिलाओं का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से यह कालोनी में ठेका चला रहा है। महिलाओं की मांग है कि तुरंत इनके खिलाफ कार्रवाई हो और ठेका बंद किया जाए।
विज्ञापन
महिलाओं ने बताया कि ठेके से मात्र 50 मीटर दूर एक मंदिर है, जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कुछ शराबी मंदिर में आने-जाने वाले लोगों से अभद्रता और मारपीट करते हैं।
महिलाओं का कहना है कि सूबे के नए सीएम योगी आदित्यनाथ से उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही प्रदेश में शराब की बिक्री पर रोक लगा देंगे। वहीं, राहगीरों ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं और युवकों को शांत कराया।
एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और लोगों को समझाया कि अगर उन्होंने तोड़फोड़ या प्रदर्शन किया तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई की कर सकती है।
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उग्र प्रदर्शन : एसएसपी
वहीं, तहसील दिवस में पहुंचे एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस किसी भी हालत में उग्र प्रदर्शन नहीं सहन करेगी। जनता उन्हें शराब के ठेके बंद करने के सुझाव दे, जिन्हें वह शासन तक पहुंचाएंगे। तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विडियो के आधार पर बाकी आरोपियों को पकड़ेगी पुलिस
गाजियाबाद। पुराना बस अड्डा पर बुधवार को हुई तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में विडियो फुटेज चेक कर रही है। एसएचओ डालचंद का कहना है कि पुलिस इस मामले में बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस कालोनियों में जाकर लोगों की तलाश कर रही है। बता दें कि बुधवार को पुराना बस अड्डा के पास महिलाओं और युवकों ने शराब के दो ठेकों में तोड़फोड़ की थी। बाद में महिलाओं ने सड़क पर आकर हंगामा भी किया था। बाद में कंपनी के जीएम ने 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।