{"_id":"58d564e34f1c1b870a1a4292","slug":"woman-for-10-days-from-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेटी के लिए 10 दिन से थाने के चक्कर काट रही महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के लिए 10 दिन से थाने के चक्कर काट रही महिला
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
थानों पर चला अभियान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई साल की मासूम बेटी को पाने की चाह में एक महिला इंजीनियर पिछले 10 दिनों से सिहानी गेट थाने के चक्कर काट रही है। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।मूलरूप से मथुरा की रहने वाली महिला ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में इंजीनियर है।
विज्ञापन
दिसंबर 2011 में परिजनों की रजामंदी से झांसी के रहने वाले एक युवक से उनकी लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से वह पति के साथ पटेलनगर फर्स्ट में किराए के मकान में रहती थीं। उनके पति ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ढाई साल की बेटी है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि ससुराल के लोग उनसे बेटे की चाहत रखते थे लेकिन उन्हें बेटी होने के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उत्पीड़न के चलते वह पति को छोड़कर बीते डेढ़ साल से अलग रहने लगीं। गाजियाबाद कोर्ट में उनका तलाक का मामला चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पति ने तलाक देने के लिए उसके सामने कोर्ट मेें बेटी को अपने साथ रखने की कई शर्त रखी थी। कोर्ट के आदेश पर दो मार्च को उसने अपनी शर्तों के साथ बेटी को पति को सौंप दिया था और पति बच्ची को लेकर फरार हो गया।
इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत कोर्ट में की तो कोर्ट ने 15 मार्च को आदेश जारी करते हुए सिहानी गेट पुलिस को आदेशित किया कि वह पीड़िता की बच्ची को वापस दिलाने में उसकी मदद करे। बावजूद इसके सिहानी गेट पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पीड़िता बीते दस दिनों से थाने के चक्कर काट रही है।
उसका कहना है कि वह रोजाना गुरुग्राम से थाने आने पर मजबूर है। एसएचओ सिहानी गेट का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामला उनकी जानकारी में नहीं था।पीड़िता का आरोपी है कि पटेल नगर चौकी इंचार्ज उनके पति से मिला हुआ है।
उसने कई बार पुलिसकर्मियों को इस मामले के तहत रुपये भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि कोर्ट का आदेश लेकर जब वह एसएचओ सिहानी गेट से मिली तो उन्होंने मामले का जिम्मा पटेलनगर चौकी इंचार्ज को सौंप दिया था। उनका आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने मदद करने के बजाए उनके आरोपी पति से साठगांठ कर ली।