{"_id":"587912604f1c1b222aba7e40","slug":"woman-changing-atm-flown-18-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का एटीएम बदलकर 18 हजार रुपये उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का एटीएम बदलकर 18 हजार रुपये उड़ाए
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
atm card
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन निवासी एक महिला का एटीएम बदलकर ठगों ने 18 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। तहरीर मिलने पर पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 निवासी सरिता शर्मा बुधवार दोपहर करीब एक बजे गौड़ प्लाजा चौक के पास एटीएम से रुपये निकालने गई थीं।
विज्ञापन
उनका नंबर आने पर भीड़ के कारण एक युवक उनकी मदद करने लगा, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह घर लौट आईं। बृहस्पतिवार सुबह उनके मोबाइल में पांच मैसेज थे। मैसेज से पता चला कि अकाउंट से पांच बार में 18 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने पर्स में से एटीएम निकाला तो वह किसी और का था। उन्होंने शालीमार गार्डन चौकी जाकर मामले की शिकायत दी, लेकिन चौकी पुलिस ने उन्हें ऑनलाइन एफआईआर करवाने को कहा। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन