फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman Caught between the train platform, avoiding ejected out

ट्रेन-प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला, बचकर निकली बाहर

Mon, 05 Dec 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
Woman Caught between the train platform, avoiding ejected out
ट्रेन - फोटो : demo pic

पुराना रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक महिला मौत को मात देकर ट्रेन के नीचे से सकुशल निकल आई। चलती ट्रेन से उतर रही महिला का पैर फिसलने की वजह से वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में आ गई थी। लोगों ने शोर मचाकर ट्रेन को रुकवाया और महिला को बाहर निकाला। किस्मत अच्छी रही कि महिला को खरोंच तक भी नहीं आई।

विज्ञापन


वाकया सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे का है। देहरादून-कोच्चुवली एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-3 पर आई थी। इस दौरान एक परिवार ट्रेन से नीचे उतर रहा था कि ट्रेन चलने लगी। इस परिवार ने ट्रेन से उतरने में काफी देर कर दी थी। चलती ट्रेन से बच्चों और दो महिलाओं को तो उतार लिया गया, लेकिन तीसरी महिला सपना का पैर फिसल गया।
विज्ञापन


वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। परिजनों ने शोर मचाया तो ट्रेन में सवार लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। ट्रेन रुकने पर सपना को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि उसे चोटें नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी डिरेल के मामले की एडीआरएम ने की जांच
गाजियाबाद। कोयले से लदी मालगाड़ी डिरेल होने के मामले में सोमवार को रेलवे के एडीआरएम, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर व अन्य अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने जाना कि हादसे की वजह क्या रही। स्थानीय अधिकारियों से भी वार्ता की।

हालांकि कोई निर्णय नहीं हुआ। उधर, स्थानीय अधिकारी इस मामले में ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह रिपोर्ट डीआरएम को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed