{"_id":"57b751584f1c1bfe136eb27b","slug":"woman-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : amar uajal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न से परेशान एक महिला ने शुक्रवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर रुखसाना ने यह कदम उठाया।मुरादनगर के गांव नेकपुर निवासी राशिद ने बताया कि उसकी बहन रुखसाना की शादी मसूरी निवासी फरमान के साथ करीब 20 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसको परेशान करते थे और आए दिन मारपीट करते थे। इसकी शिकायत कई बार उसने मायके में भी की थी। राशिद ने बताया कि पिछले कुछ साल से मारपीट की घटनाएं ज्यादा हो गई थीं। इस पर उन्होंने ससुराल वालों से बात की तो वह हर बार अपनी गलती मान लेते थे। इसलिए वह भी चुप हो जाता था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह भंाजे मोहनिस ने फोन पर रुखसाना के जहर खाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग रुखसाना के शव को अपने गांव ले गए। वहां देर शाम उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसके साथ ही रुखसाना के पांचों बच्चों को भी मायके वाले अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
मसूरी एसओ का कहना है कि राशिद की शिकायत पर रुखसाना के पति फरमान, देवर इमरान, देवरानी भूरी और जेठ इरफान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।