{"_id":"5798eea14f1c1bf62e21e0f6","slug":"when-fragmented-kanvd-commotion-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ खंडित होने पर हंगामा, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ खंडित होने पर हंगामा, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
कांवड़
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर बढ़ी कांवड़ियों की संख्या के सामने व्यवस्थाएं बौनी साबित हो रही हैं। बुधवार को दो स्थानों पर कांवड़ खंडित होने पर बवाल होते-होते बचा। पुलिस ने लोगों की मदद से जैसे तैसे कांवड़ियों को शांत कराया और गंगाजल देकर उन्हें रवाना किया।
बुधवार सुबह आठ बजे राज चौराहे पर एक शराबी ने झूल रही कांवड़ पर शराब का पव्वा फोड़ दिया। इससे हरियाणा निवासी रमेश की कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ियों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच निवाड़ी रोड पुलिस इंचार्ज इमाम जैदी ने कुछ गणमान्य लोगों के साथ शराबी की ओर से माफी मांगते हुए कांवड़ियों को शांत कराया और कोतवाली से गंगाजल लाकर कांवडिए को दिया। शराबी को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है।
दूसरा मामला करीब दस बजे तहसील के पास हुआ। स्कूटी की टक्कर से गुड़गांव निवासी एक कांवड़िए की प्लास्टिक की कैन सड़क पर गिर गई और गंगाजल बिखर गया। इस पर कांवड़ियों ने स्कूटी में तोड़फोड़ कर सवार के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली से गंगाजल लाकर कांवडिए को दिया और मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि पुलिस हाईवे पर सक्रिय है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा रही है।